Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

मोबाइल लूट की घटना को अजांम देने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून, 18 मई। मोबाइल लूट की घटना को अजांम देने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया हैं। तीनों अभियुक्तो के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, वाहन चोरी, चेन स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराध के कई अभियोग पंजीकृत हैं और पूर्व में भी जेल जा चुके है। पुलिस का कहना हैं की तीनो अभियुक्त नशे के आदि है, नशे की पूर्ति के लिये उन्होंने घटना को अजांम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 16 मई को यशवंत सिंह रावत पुत्र स्व. रुमाल सिंह निवासी गली नंबर 3 बीस बीघा ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई की 15 मई की रात्रि लगभग 10ः15 बजे उनका छोटा बेटा अभिषेक रावत अपनी दुकान से घर जा रहा था, थोड़ी दूर पर हाई कोर्ट गेस्ट हाउस के सामने एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर अज्ञात) में बैठे अज्ञात लोगों के द्वारा उनके बेटे से उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए, जिन्हें उनके बेटे द्वारा रोकने की कोशिश की गयी, जिसमें उनका बेटा घायल हो गया है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। लूट की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को चैक किया गया, साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से घटना में शामिल तीन अभियुक्तो शुभम पुत्र गोविंद चंद निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून उम्र 24 वर्ष, विवेक शर्मा पुत्र ज्योति शर्मा निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून उम्र 23 वर्ष, चंद्रशेखर पुत्र मदन लाल निवासी कृष्ण नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून उम्र 23 वर्ष को वीरभद्र मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है।  अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 17 टीए 0399 बरामद की गई। तीनों अभियुक्त नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया,तीनों अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, वाहन चोरी, चेन स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत है, जिनमे अभियुक्त पूर्व में जेल जा चुके हैं। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह तीनो नशे के आदि है, घटना वाले दिन भी तीनो ने नशा किया हुआ था तथा नशे की पूर्ति के लिये तीनो ने राह चलते व्यक्तियो से मोबाइल फोन लूटकर उसे बेचने की योजना बनायी थी, घटना वाले दिन अभियुक्त शुभम स्विफ्ट डिजायर कार लेकर आया, तीनो अभियुक्त उसमें बैठकर कृष्णा नगर कॉलोनी से वीरभद्र रोड पर चल दिए, फिर हाईकोर्ट गेस्ट हाउस के पास से एक राह चलते लड़के से फोन करने के बहाने मोबाइल फोन लूटकर भाग गए थे तथा आज उस मोबाइल को अपने नशे की पूर्ति के लिये बेचने की फिराक में थे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भीलवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे

pahaadconnection

सीएम ने किया बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण

pahaadconnection

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection

Leave a Comment