Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले हो जाये सावधान

Advertisement

देहरादून। वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले हो सावधान जाये। उत्तराखंड पुलिस ने वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया हैं। स्कॉर्पियो के शीशों पर काली फिल्म चढ़ाना मालिक को भारी पड़ गया, चमोली पुलिस ने उसकी चालानी कार्यवाही कर खुमारी उतारी। चारधाम यात्रा के दौरान जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार सख्त रूख अपने हुए है। इसी क्रम में आज चैकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी पायी गयी। चौकी प्रभारी नन्दप्रयाग उप निरीक्षक पूनम खत्री द्वारा वाहन के शीशों से काली फिल्म उतरवाकर वाहन स्वामी उड़ीसा निवासी बेनुधर नायक पर एम वी एक्ट की धाराओं में चालानी कार्यवाही करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। जनपद में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा 72 व्यक्तियों के विरूद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्यवाही कर 38000/-रूपए का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की चमोली पुलिस का उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मंत्रिमंडल की बैठक में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर

pahaadconnection

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक

pahaadconnection

सीएम ने दिया ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर

pahaadconnection

Leave a Comment