Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

30 मई को उत्तराखंड भ्रमण पर आ रहे उप राष्ट्रपति

Advertisement

देहरादून, 29 मई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी 30 मई को उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी 30 मई को उप राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने आयुक्त कुंमाऊ मंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक, कुंमाऊ परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर को उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम पर उप राष्ट्रपति  सचिवालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने मा0 उप राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संचार व्यवस्था के सम्बन्ध में बीएसएनएल द्वारा एयरपोर्ट/हैलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल में मानकों के अनुसार हाट लाइन, वाई-फाई कनेक्शन की व्यवस्था एनआइसी के साथ समन्वय करते हुए किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने एयरपोर्ट/हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग की आवश्यक मरम्मत आदि की व्यवस्था, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति आदि के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित सम्बन्धित अन्य अधिकारी तथा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सर दर्द बन गया गंदा नाला ढकने का काम, लोगों के घरों में पहुंच रहीं गंदगी

pahaadconnection

खाली प्लॉट से बरामद हुआ युवक का शव, हत्या की आशंका

pahaadconnection

उत्तराखंड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधि हुए नामित

pahaadconnection

Leave a Comment