Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

धर्म अब राजनीति से दूर रहे, तो ज्यादा अच्छा : चंद्रशेखर

Advertisement

अयोध्या। नगीना लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या लोकसभा चुनाव में अयोध्यावासियों ने बहुत बड़ा काम किया है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि धर्म अब राजनीति से दूर रहे, तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि अब बुनियादी मुद्दों पर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार और महंगाई पर बात होनी चाहिए। धर्म आदमी का व्यक्तिगत अधिकार है, कोई किसी धर्म में आस्था रखे। चाहे हिंदू, इस्लाम, ईसाई, सिख और जैन धर्म राजनीति में न लाया जाए, तो बहुत अच्छा होगा। इससे जनता के मुद्दों पर बात हो सकेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि अर्धसैनिक बल के मुद्दे को संसद में उठाऊंगा। पुलिस और अर्धसैनिक बल बहुत बुरी स्थिति में हैं, मैं उनके लिए बहुत चिंतित हूं। जब हम अच्छे कूलर में बैठते हैं तो वह गर्मी में खड़े रहते हैं। वे खूब पसीना बहाते हैं। उनको छुट्टियों के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनसे आठ घंटे की ड्यूटी करवाई जाए। इनकी वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के खिलाफ हम लोग शुरू से हैं। अग्निवीर योजना के जरिए सेना का मनोबल डाउन हुआ है। कोई क्यों चार साल की नौकरी करेगा। सब कुछ ठेकेदारी पर नहीं चलेगा। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर हो तो बेहतर है। नीट परीक्षा को लेकर कहा कि सरकार मान जाए तो अच्छा है। नहीं तो दिल्ली में बहुत बड़ा आंदोलन होगा। हम बच्चों के साथ खड़े हैं, किसी भी परीक्षा में कोई भी धोखा नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार के बारे में कहा कि यह लंगड़ी सरकार है। कभी भी गिर सकती है। उसके हालात सब लोग जानते हैं कि कैसे सरकार बनाई गई है। 400 पार का नारा दिया था। 250 भी क्रॉस नहीं कर पाए। जनता भाजपा के खिलाफ है। यह पूरा चुनाव जनता ने लड़ा है। अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। दिल्ली से लखनऊ के लिए फ्लाइट मिस होने के बाद चंद्रशेखर दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे। वे सड़क मार्ग से यहां से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आईएसबीटी पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिये एसपी ट्रेफिक एआरटीओ की जिम्मेदारी तय

pahaadconnection

राज्यपाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

pahaadconnection

उत्तराखंड निवास आम जन के लिए भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment