Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी जन्मदिवस

Advertisement

देहरादून, 19 जून। आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राहुल गांधी के जन्मदिन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में वृक्षारोपण भी किया। गोगी ने कहा कि देश के राजनीतिक वातावरण में जब भय और दुष्प्रचार व्याप्त था तो राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से प्रेम, सद्भाव का संदेश दिया और तानशाही ताकतों से लड़ने की प्रेरणा लोगों को दी। इस लोकसभा चुनाव में प्रतिकूल माहौल में भी कांग्रेस और सहयोगी दलों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज राहुल देश में राजनीतिक संघर्ष के प्रतीक पुरुष के रूप में स्थापित हुए हैं। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और देशवासी उनके साथ हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। राहुल गांधी को सभी कार्यकर्ता हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं के साथ साथ यह आश्वासन देते हैं कि उनके संघर्ष में सभी लोग पूरे मनोयोग से राहुल के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन में मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव याकुब सिद्दकी, संजय भारती, मुकीम अहमद पार्षद, फारुक अहमद, ललित बद्री, सुभाष धीमान, एसबी थापा, फैसल, संजय गौतम ,ललित थापा ,रजत, मंजू गुप्ता, सविति थापा, पूनम कंडारी, इस्तिकार, रवि हसन, मुस्तकिम अंसारी, राजेंद्र, रिपु दमन सिंह, संजय भारती, अशोक, गजेंद्र सिंह, सूकराम आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के निर्माण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया

pahaadconnection

धराली आपदा : अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

pahaadconnection

Leave a Comment