Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा

Advertisement

देहरादून, 19 जून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण से संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों को तेज गति से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने अधिकारियों को मार्ग से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्य धाम की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक की जाएगी।उन्होंने कहा सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्य धाम जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिसका अब फिनिसिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की जनता एवं वीरमाताओं को यह सैन्यधाम समर्पित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को सैन्य धाम की भव्यता और दिव्यता का विशेष ख्याल रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी सोनिका, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य में संचालित बाह्य सहायतित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए : सीएम

pahaadconnection

पहाड़ के गाँधी स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर उक्रांद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दुकानों में घुसकर पलटा

pahaadconnection

Leave a Comment