Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दृष्टि पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्यवाही करने के निर्देश

Advertisement

देहरादून। लोक सभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा राज्य की विकास गतिविधियों में तीव्रता लाने के उद्देश्य से दृष्टि पत्र 25 संकल्प, 2022 को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आरके सुधांशु प्रमुख सचिव द्वारा बैठक ली गयी। आरके सुधांशु द्वारा दृष्टि पत्र के संकल्पों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान श्री सुधांशु द्वारा विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि दृष्टि पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सोच के साथ कार्यवाही की जाय एवं दृष्टि पत्र के क्रियान्वयन का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। समीक्षा बैठक में दृष्टि पत्र 25ः संकल्प, 2022 के कुल 25 संकल्प बिन्दुओं के सापेक्ष सम्बन्धित विभागों द्वारा कुल 31 योजनाओं पर कार्यवाही या तो पूर्ण हो चुकी है या गतिमान है। अन्य 17 योजनाओं को किस प्रकार से धरातल पर उतारा जाना है के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह के अन्दर अद्यतन स्थिति की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये गये। पूर्ण योजनाओं में मुख्यतः देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम और संग्रहालय का समयबद्ध निर्माण, कुमाऊँ मण्डल में एम्स का एक सैटेलाइट केंद्र स्थापित किया जाना, हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत सभी घरों के लिए नल के पानी से कनेक्टिविटी किया जाना, लव जिहाद के कानून में संशोधन कर उसे कठोर बनाना एवं दोषियों के लिए 10 वर्ष के कठोर कारावास का प्राविधान करने एवं इसके अंतर्गत दर्ज समस्त मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित निस्तारित किये जाने तथा सभी गरीब घरों में एक वर्ष में 3 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर का वितरण किया जाना सम्मिलित है। बैठक में क्रियान्वयन की स्थिति पर विचार-विमर्श किये जाने हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, शहरी विकास विभाग, आवास विभाग, श्रम विभाग, विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वित्त मंत्री ने किया अधिकारियों को सम्मानित

pahaadconnection

कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर अपना विरोध जारी रखेगी : सूर्यकांत धस्माना

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

Leave a Comment