Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात

Advertisement

देहरादून, 30  जून। उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट कर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ओम बिड़ला को 18वीं लोकसभा के स्पीकर के रूप में चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा की यह ऐतिहासित क्षण है। बिड़ला जी दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं। 17 वीं लोकसभा में उनकी अध्यक्षता में कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य हुए जिन्हें सदैव संसदीय इतिहास भी याद रखेगा। अब 18 वीं लोकसभा में भी ओम बिड़ला जी की अध्यक्षता के दौरान देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की ओर से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ऐतिहासिक कदमों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा की इस लोकसभा से देश के 140 करोड लोगों की उम्मीदें और आकांक्षाएं बहुत हैं जिन्हें पूरा करने में श्री ओम बिड़ला जी सक्षम होंगे ऐसा उनका अटल विश्वास है। उन्होंने कहा की इस कार्यकाल में भी बिड़ला जी के अनुभव से सदन का गौरव उत्तरोत्तर बढ़ेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलने के साथ संसदीय मर्यादाओं का एक नूतन अध्याय रचा जाएगा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के शताब्दी महासम्मेलन में प्रतिभाग

pahaadconnection

राज्य में बूस्टर डोज लगाने के लिए चलाया जाए अभियान : सीएम

pahaadconnection

कोऑपरेटिव बैंकों में रिक्त पदों पर आईबीपीएस कराने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment