Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नाइट्स ऑफ कोटद्वार डांस प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में आयोजित नाइट्स ऑफ कोटद्वार डांस प्रतियोगिता के सीजन –6 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित प्रेक्षागृह कोटद्वार में आयोजित नाइट्स ऑफ कोटद्वार की डांस प्रतियोगिता में आयोजक समिति व प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया, विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कोटद्वार जैसे शहर से इस तरह का टैलेंट निकालना बहुत जरूरी है आज के बच्चों में आगे बढ़ने का एक अलग जुनून होता है जिसे सही मंच देकर आयोजक समिति ने बहुत अच्छा कार्य विगत 6 वर्षो से किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों , परिजनों और उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए बताया की आप उन चुनिंदा लोगों में से है जो इस नृत्य के माध्यम से इस धरा को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रहे है आज उत्तराखंड की संस्कृति और उत्तराखंड के लोगों का लोहा दुनिया ने माना है हमारी संस्कृति हमारे उत्तराखंड के बच्चे आज विश्व भर में बड़े बड़े मंच में जाके अपनी छवि बिखेरते है नाइट्स ऑफ कोटद्वार के माध्यम से यह एक अच्छा मंच है जिससे कोटद्वार के बच्चे भी आगे बढ़ सकेंगे , विधानसभा अध्यक्ष ने सभी आयोजक समिति को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, आयोजन विपिन रावत, मनी गुसाईं, पंकज भाटिया, गायत्री भट्ट गौरव जोशी, विराट रावत आकाश राखी रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सभी जनजातियां हमारा गौरव : राज्यपाल

pahaadconnection

यातायात पुलिस ने आयोजित किया कछुआ रेस

pahaadconnection

सामूहिक दुष्कर्म : दो बस ड्राइवर समेत पांच लोग गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment