Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

सेवा पखवाड़ा 2025 के लिए मंडल कार्यशाला का आयोजन 

Advertisement

देहरादून। मां नंदा देवी मण्डल कैंट विधानसभा द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के लिए मंडल कार्यशाला श्रीमती सविता कपूर विधायक कैंट के कार्यालय पर आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महानगर महामंत्री एवं महानगर संयोजक सेवा पखवाड़ा सुरेंद्र राणा उपस्थित रहें। विजेंद्र थपलियाल महानगर महामंत्री, बबलू बंसल महानगर कोषाध्यक्ष को नवीन दायित्व मिलने पर सभी के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करी।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारम्भ होकर 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामाजिक सेवा गतिविधियों, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर एव जन जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुमित पांडेय द्वारा की गई एवं संचालन विकास बेनवाल मण्डल महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सचिन गुप्ता प्रदेश कार्यकरणी सदस्य, शेखर नौटियाल मण्डल महामंत्री एव कार्यक्रम सयोजक, संतोष कोठियाल कार्यक्रम सह सयोजक, श्रीमती समिधा गुरुंग कार्यक्रम सह संयोजक, संजय सिंघल पार्षद, अंकित अग्रवाल पार्षद, देवेंद्र बिष्ट महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती किरण नौटियाल पार्षद प्रत्यशी, श्रीमती कीर्ति बेनवाल पार्षद प्रत्यशी सहित समस्त मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र सयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

54 करोड़ 31 लाख 55 हजार की लागत से बनीं परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

pahaadconnection

अगर आप वजन को कम करना हैं तो इन चीजों को डायट में करें शामिल

pahaadconnection

हरिद्वार के दो दिवसीय प्रवास पर रहेगें कृषि मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment