Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

6 जुलाई से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान : बिपिन जोशी

Advertisement

देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में विशेष गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान शनिवार 6 जुलाई से सोमवार 15 जुलाई तक किये  जायेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने भी मंदिर आते हैं। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में विशेष गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान शनिवार 6 जुलाई से सोमवार 15 जुलाई तक विधि विधान और विशेष पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा, मंदिर के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी  ने बताया विश्व शांति, देश के चहुमुखी विकास और देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ विशेष गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान का शुभारंभ घट स्थापना, हरियाली बोने और श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ होगा। नित्य श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, विशेष पूजा अर्चना होगी। रविवार 14 जुलाई को विशेष कन्या पूजन, यज्ञ और प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही 15 जुलाई को श्रद्धालु भक्तों को विशेष गुप्त नवरात्रि का हरियाली प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम

pahaadconnection

सीएम धामी ने बताया संकल्पों को पूरा करने वाला बजट

pahaadconnection

एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत

pahaadconnection

Leave a Comment