Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गैरोला ने किया 50 पौधरोपण का कार्य

Advertisement

देहरादून, 18 जुलाई। आज  उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम के नेतृत्व में अर्थ एवं संख्या निदेशालय, बीस सूत्री कार्यक्रम ज्योति प्रसाद गैरोला, तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा वन प्रभाग की मल्हान रेंज में चयनित स्थल (सहंसरा कक्ष संख्या 1बी) में वन क्षेत्राधिकारी, मल्हान रेंज के साथ रहकर लगभग 50 पौधरोपण का कार्य किया गया। मा0 उपाध्यक्ष द्वारा अपने सम्बोधन में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे अभियान (एक पेड़ माँ के नाम)  को आगे बढ़ाये जाने हेतु संदेश दिया गया। उन्होेंने यह भी कहा कि विभिन्न अवसरों पर भारी मात्रा में पौधारोपण किया जा रहा है किन्तु इसके जीवित रहने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम सबका दायित्व है कि रोपित किये पौधे को जीवित रखने का भी प्रयास करें। इस अवसर पर कार्यक्रम में अर्थ एवं संख्या निदेशक  सुशील कुमार, अपर निदेशक  पंकज नैथानी, संयुक्त निदेशक  टी0एस0 अन्ना, श्री डी0सी0 बडोनी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  शशि कान्त गिरि एवं  गोपाल गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी  अयामुद्दीन सिद्दकी सहित अर्थ एवं संख्या विभाग के अन्य कर्मचारी भी भारी संख्या में उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

संदिग्धों की तलाश में दून पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

pahaadconnection

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रात : बदरीनाथ धाम पहुंचकर की भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना

pahaadconnection

4200 करोड़ की परियोजनाओं के उपहार से निखरेगा उत्तराखंड : महाराज

pahaadconnection

Leave a Comment