Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

हर घर नल-हर घर जल योजना की समीक्षा

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल योजना की समीक्षा हेतु जनपद में किये गये कार्यों की प्रगति के संबंध बैठक आहूत की गयी। मनीष बंसल ने सड़कों की पुनर्स्थापना का कार्य कंपनियों को प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। साथ ही प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को टीम गठित कर रोड रेस्टोरेशन के हुए कार्य की जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियन्ता जल निगम योगेश कुमार एवं एई रवि वर्मा के अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एई अनुज कुमार सहित फर्मों के अधिकारी, टीपीआई एवं जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने की जिलाधिकारी से मुलाकात

pahaadconnection

हल्द्वानी प्रकरण में संलिप्तता उजागर होने से सामने आया कांग्रेस की चुप्पी का राज : चौहान

pahaadconnection

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने मांगा इस्तीफा

pahaadconnection

Leave a Comment