Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हरबर्टपुर आसन नदी के तट पर विभिन्न वृक्षों का रोपण

Advertisement

देहरादून। गंगा समग्र उत्तराखंड प्रांत द्वारा शनिवार को हरबर्टपुर आसन नदी के तट पर विभिन्न वृक्षों का रोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक विकास नगर मुन्ना सिंह चौहान द्वारा भी उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया गया। गंगा समग्र उत्तराखंड प्रांत द्वारा पूर्व में प्रथम चरण में 500 वृक्षों  को लगाने का कार्य पूरा किया गया। द्वितीय चरण में आज 800 वृक्षों के रोपण का लक्ष्य लिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विजय रावत द्वारा हुआ, कार्यक्रम में गंगा समग्र उत्तराखंड प्रांत संरक्षक तेजोराज पटवाल, संयोजक उऋण सिंह, सहसंयोजक भूपेंद्र भट्ट, गंगा वाहिनी प्रमुख रेेशू चौधरी, सुदीप जुगरान, शीनू कौर, हर्ष गांधी, कुंवर दीप सिंह, अखिल शर्मा, जितेंद्र गौड़, मोहम्मद इनाम, सलीम रक्षित नंदा, डेविड व अन्य उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस उपाधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

ऋषिकेश अस्पताल को हाईटैक टीकाकरण कक्ष की सौगात

pahaadconnection

वर्चुअल माध्यम से मासिक बैठक का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment