Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का कार्यक्रम

Advertisement

देहरादून 08 अगस्त। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हरियाली तीज का कार्यक्रम बडे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। तीज कार्यक्रम से पूर्व सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती शुधा शुक्ला के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीज कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला ने प्रदेश की मातृशक्ति को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। देश का नेतृत्व कर चुकी महिलाओं का जिक्र करते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेशा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अंतरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। आज महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाएं आज पूरे विश्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तीज गायन, मेंहदी, डांस एवं तीज क्वीन कैटवॉक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं ने बढचढ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये गये।

Advertisement

कार्यक्रम में श्रीमती आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ढौंडियाल, अनुराधा तिवारी, पूनम सिंह, मीना बिष्ट, गरिमा दसौनी, सुशीला बेलवाल, कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, सशि कनौजिया, रेखा ढींगरा, दीपा चौहान, देवेन्द्र कौर, शशि सेमवाल, गायत्री देवी, शकुन्तला शर्मा, अनीता कोहली, सुनीता प्रकाश, गायत्री चौहान आदि अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकला नेगी ने किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

त्रिवेंद्र पवार का असमय जाना दुखद : धीरेंद्र प्रताप

pahaadconnection

आओ मिलकर पेड़ लगाएं, हरी-भरी प्रकृति बनाएं : सचिन गुप्ता

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया “जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली” को फ्लैग ऑफ

pahaadconnection

Leave a Comment