Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजधानी दून में तिरंगा यात्रा का आयोजन

Advertisement

देहरादून 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज राजपुर विधानसभा में अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक खजान दास के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

आज राजपुर रोड विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल के साथ ही क्षेत्रीय विधायक खजान दास ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नरेश बंसल ने कहा की यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक देशभर के हर जिले और हर घर तक चलेगा। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देश के जन-जन अपने घर और प्रतिष्ठान में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर मनाएंगे। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये क्षेत्रीय विधायक खजान दास ने कहा की प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर विगत तीन वर्षाे से यह राष्ट्रव्यापी अभियान बड़े जोर शोर से चल रहा है, तिरंगे का सम्मान हर भारतवासी करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया तथा अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।

Advertisement

निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। राष्ट्रध्वज हमारी आन बान शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने इसके मूल्यों को बनाए रखते हुए एक सशक्त भारत का निर्माण करने की सभी से अपील की।

इस अवसर पर निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल एंव पार्टी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले हो जाये सावधान

pahaadconnection

21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक एकल पाली में होंगी हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट परीक्षा

pahaadconnection

उत्तराखंड में भारतीय सेना की “नेशन फर्स्ट” बाइकर रैली

pahaadconnection

Leave a Comment