Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया विदाई समारोह

Advertisement

देहरादून, 31 अगस्त। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शाल एंव स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा करी कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

Advertisement

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगणों मे मुख्यआरक्षी सयुंक्त पुलिस (भूत पूर्व सैनिक) देवी प्रसाद सती सेवाकाल 22 वर्ष 04 माह 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की। व कुक उम्मेद सिंह सेवाकाल 33 वर्ष 11 माह 19 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजनों के अतिरिक्त दून पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

महानगर कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

pahaadconnection

चारधाम यात्रियों के पंजीकरण का आंकडा 48 लाख से ऊपर पहुंचा : सतपाल महाराज

pahaadconnection

17 प्राणी अमृत छक कर गुरु वाले बने

pahaadconnection

Leave a Comment