Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

17 प्राणी अमृत छक कर गुरु वाले बने

Advertisement

देहरादून, 26 नवम्बर। श्री गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान में हुए अमृत संचार में 17 प्राणियों ने अमृतपान किया। जत्थेदार हरप्रीत सिंह की अगुआई में पंज प्यारों द्वारा अमृतपान करा कर गुरु वाले बनाया, एवं अमृत की महिमा के बारे में बताया।

हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने बताया कि 1699 की वैसाखी वाले दिन पंज प्यारों को अमृतपान करा कर अपने आप भी अमृत की दांत प्राप्त की एवं गोविन्द राय से गोविन्द सिंह बने तथा हुक्म किया कि सिख को खंडे बाटे की पाहुल ले कर गुरु की बताई मर्यादा अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहिएl अमृतपान करने वाले 17 प्राणियों एवं पंज प्यारों को गुरु से सरोपे दे कर सम्मानित किया। सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा ने पंज प्यारों का अमृतपान कराने के लिये धन्यवाद किया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने किया कैलेंडर का अनावरण

pahaadconnection

बाल दिवस के अवसर पर महर्शि विद्या मंदिर बिलौना में वार्षिकोत्सव  ‘‘गूंज‘‘ का आयोजन किया गया

pahaadconnection

फंदे से लटका मिला पूर्व विधायक की बेटी का शव

pahaadconnection

Leave a Comment