Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने की सीएम से मुलाकात

Advertisement

देहरादून, 31 अगस्त। आज राजधानी देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। राजधानी के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का नैनीताल जनपद के पत्रकारों के मामले में त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। नैनीताल जनपद के SSP प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिस तरह पत्रकारों को नोटिस भेजे गए थे, उक्त मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्रवाई करते हुए उचित निर्देश दिए हैं। सभी पत्रकारों के नोटिस वापस लिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने राजधानी के पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है। मीडिया के द्वारा आम व्यक्ति की आवाज सरकारों तक भी पहुंचती है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मीडिया के साथ बराबर संवाद किया जाए। जब संवाद टूटता है तभी दिक्कतें पैदा होती हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी अधिकारी मीडिया के साथ बराबर संवाद रखें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया कि कहीं भी अधिकारियों के द्वारा इस तरह के कार्यों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस दौरान महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मंडल में सुरेंद्र डसीला, अवधेश नौटियाल, मनीष डंगवाल, ध्रुव मिश्रा, सुदीप जैन, पंकज पंवार, अभय कैंतुरा, सौरभ भाटिया, अंकित शर्मा , हर्ष उनियाल, संदीप बडोला और अन्य शामिल रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

pahaadconnection

महाराज ने बस संचालन के लिए हिमाचल के परिवहन मंत्री से किया अनुरोध

pahaadconnection

राजभवन में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम

pahaadconnection

Leave a Comment