Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsबॉलीवुड

जंजीर फिल्म ने अमिताभ बच्चन को रातोंरात बना दिया एक बड़ा स्टार

Advertisement

देहरादून। 11 मई 1973 को रिलीज हुई फिल्म ‘जंजीर’ के लिए अमिताभ बच्चन से पहले धर्मेंद्र, देव आनंद और राजकुमार को चुना गया था। प्राण ने प्रकाश मेहरा को अमिताभ बच्चन के पास भेजा।

जब तीन बड़े सुपस्टार से बात नही बनी तब एक्टर प्राण ने प्रकाश मेहरा को अमिताभ बच्चन के पास भेजा। प्रकाश मेहरा के जब अमिताभ को इस फिल्म के लिए चुन लिया तब उन्हें लोगों से काफी कुछ सुनना पड़ा था। क्योकि उस दौरान अमिताभ की कई फिल्में फ्लॉप रही थी। बता दे कि.इस फिल्म से पहले अमिताभ की लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हुई थी लेकिन जंजीर को साइन करने के बाद अमिताभ ने प्रकाश मेहरा से खुद कहा था कि जंजीर भी फ्लॉप हो गई तो वो मुंबई को हमेशा के लियेछोड़कर वापस अपने घर इलाहाबाद लौट जाएंगे।

Advertisement

खराब शुरुआत देख अमिताभ हो गए थे बीमार

मेहरा के मुताबिक, जब फिल्म रिलिज हुई तब कोलकाता में फिल्म अच्छी चली। लेकिन बॉम्बे में शुरूआती चार दिन काफी खराब रहे। तब सभी को लगा था कि यह फिल्म भी फ्लॉप हो जाएगी। खराब शुरुआत देख अमिताभ इतना डर गए कि उन्हें बुखार तक आ गया।”

Advertisement

सुपरहिट फिल्म साबित हुई

जंजीर अमिताभ बच्चन के लिए सुपरहिट फिल्म साबित हुई इस फिल्म ने उन्हे रातोंरात एक बड़ा स्टार बना दिया। इसके बाद से उन्होने कभी पीछे मुड़कर नही देखा. इस फिल्म के बाद ही अमिताभ एंग्री यंग मैन बन गए. इस फिल्म में अमिताभ का नाम विजयश्रीवास्तव था बाद में 18 फिल्मों में उन्होंने अपने किरदार को इसी नाम से जिया। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा जया बच्चन और प्राण मुख्य भूमिका में थे। जया चाकू-छुरी में धार करने वाली बनीं थीं जबकि प्राण ने शेरखान का रोल निभाया था। फिल्म में शुरुआत में तो प्राण नकारात्मक भूमिका में थे लेकिन बाद में उन्होंने इसी फिल्म में विलेन की परंपरा को तोड़कर एक नई कहानी लिखी। यहां तक कि फिल्म में उनका ‘यारी है मेरा ईमान’ गाना भी खूब पसंद किया गया। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘आनंद’ और ‘जंजीर’ पहले उनको आँफर हुई थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र की हंगामेदार शुरूआत,

pahaadconnection

वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

pahaadconnection

दिल्ली: भाजपा के नेता का आप पर हमला, कहा- दिल्ली को विकास तो नहीं, परंतु भष्ट्राचार में पहला स्थान जरूर दिलवा दिया…!

pahaadconnection

Leave a Comment