Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लाटिक के विरूद्ध चलाया अभियान

Advertisement

देहरादून।  जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण तथा सिंगल यूज प्लाटिक  के विरूद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी/ प्रशासक एवं मुख्य नगर  आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में आज उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लाटिक प्रयोग किये जाने पर 146 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए रू० 338300/- का अर्थदण्ड बसूल किया गया तथा इस अभियान के दौरान 1.5 कुन्तल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। उक्त अभियान में  विश्वनाथ सिंह चौहान,  मनोज कुमार,  मनीष दरियाल, श्रीमती पुष्या रौथाण,  भूपेन्द्र सिंह पवार मुख्य सफाई निरीक्षण एवं  राजेश बहुगुणा, सफाई निरीक्षक आदि सम्मिलित रहे। प्रात: नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के समय देखने में आया है कि निरंजनपुर सब्जी मण्डी से भारी मात्रा में सिंगल यूज पनास्टिक में सब्जियों पैकिंग होकर मार्केट में पहुंच रही है. इस सम्बंध में सचिव मण्डी समिति देहरादून को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया है कि मंडी परिसर में बाहर से आने वाली सब्जी सिंगल यूज प्लास्टिक में पैकिंग कर ना लायी जाय, यदि सब्जी सिंगल यूज प्लाटिक में पैकिंग कर लायी जाती है तो मण्डी परिसर के अन्तर्गत भी अभियान लगाकर चालानी कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम, देहरादून सीमान्तर्गत सिगल मूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा तथा किसी व्यक्ति विशेष द्वारा भी सिंगल पूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध बालानी कार्यवाही की जायेगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आयुष्मान भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना

pahaadconnection

बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को डीएम ने ली बैठक

pahaadconnection

अमूल और मदर डेयरी के दूध के नमूने जांच में फेल

pahaadconnection

Leave a Comment