Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला छह महीने का सेवा विस्तार

Advertisement

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। 30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। सियासी हलकों से लेकर सत्ता गलियारों में रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं पहले से ही थी।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज राज्यपाल से भी मुलाकात की। रधा रतूड़ी के सेवा विस्तार के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यदि राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते थे। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था। उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलने पर वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उनकी जगह मिलने की भी चर्चा थी, लेकिन सेवा विस्तार मिलने के बाद बर्द्धन सीएस की कुर्सी से अभी दूर हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

56 साल बाद पहुंचा लापता सैनिक का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि में उमड़ा पूरा गांव

pahaadconnection

चन्द्रिया लाल का भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में रहा महत्वपूर्ण योगदान : माहरा

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून की अनोखी सीख, 2 कोतवालों को किया 6 घंटे के लिए पुलिस कार्यालय मे अटैच

pahaadconnection

Leave a Comment