Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिषदेश-विदेश

रामकृष्ण मिशन ने धूमधाम मनाया दुर्गा पूजा

Advertisement

देहरादून, 14 अक्टूबर। स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित ‘रामकृष्ण मिशन’ की ओर  दुर्गा पूजा धूमधाम से आयोजित की गई। मिशन के दिल्ली शाखा के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद महाराज ने बताया कि अनुष्ठान में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मिशन के पहाड़गंज परिसर में विशेष तौर पर बनाए एक भव्य व सुंदर पंडाल में मां दुर्गा के साथ-साथ लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान कार्तिक और  गणेश की मनमोहक मूर्तियां स्थापित की गईं। इन मूर्तियों को पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर के विश्वजीत पाल ने तैयार किया गया था। पूजा के दौरान बीरभूम (पश्चिम बंगाल) के पांच ढोल वादकों ने भी अपने तरह से मां की वंदना की।  इस अवसर पर एक रंगीन स्मारिका भी जारी की गई, जिसमें दुर्गा पूजा के दर्शन और उसके रीति रिवाज पर विद्वत्तापूर्ण लेख प्रकाशित किए गए हैं। सर्वलोकानंद जी महाराज ने बताया कि  नई दिल्ली में रामकृष्ण मिशन शाखा की शुरुआत 97 साल पहले हुई थी। तब से यह दूसरा मौका है, जब बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक दुर्गा पूजा का आयोजन यहां किया गया।

Advertisement

इससे पहले वर्ष 2023 में दुर्गा पूजा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक दुर्गा पूजा मुख्य रूप से बंगाली त्योहार है, जिसने अब पूरे भारत में अपना महत्व बना लिया है। सुबह की पूजा और पुष्पांजलि के अलावा हर शाम संध्या आरती आयोजित की गई। प्रत्येक दिन दोपहर 1:00 बजे से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को ‘भोग प्रसाद’ परोसा गया। इस उत्सव का एक खास आकर्षण कुमारी पूजा, जिसमें छह साल की लड़कियों पर प्रतिक स्वरूप देवी माँ की पूजा की गईं।  इस दौरान दुर्गा पूजा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अनुष्ठान संधि पूजा की गई। उन्होंने बताया कि मूर्तियों का विसर्जन नेहरू प्लेस के पास आस्था कुंज में किया गया।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैलाश से होगा योग दिवस का आगाज

pahaadconnection

राजभवन में हुआ पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन

pahaadconnection

उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री ने आयुषशाला ऐक्सपो-2023 आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं

pahaadconnection

Leave a Comment