Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

ऑनलाइन खरीदारी के चलन से देहरादून के व्यापारी दिवाली में रहे मायूस

Advertisement

देहरादून, 01 नवंबर। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने एक गोष्ठी का आयोजन कर ऑनलाइन खरीदारी के चलन से स्थानीय व्यापारी को हो रहे नुकसान के ऊपर चिंता जताई। भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा की ऑनलाइन खरीदारी के चलन से देहरादून के हजारों व्यापारी मायूस होते जा रहे हैं, और यह धीरे-धीरे छोटे और मझौले व्यापारी व्यापारियों को अपने आगोश में लेते जा रहा है। कई व्यापारियों अपने धंधा बदलने के लिए सोच रहे हैं तो  अनेकों  ने अपना व्यापार ही बंद कर दिया है मुख्य रूप से हम देखे तो कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, राशन की दुकान, जूते चप्पल की दुकान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी यह सभी क्षेत्र अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं। छोटे और मझोले व्यापारियों के लिए यह संकट धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि इस ऑनलाइन व्यापार एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच में एक  सीमा निर्धारित किया जा सके एवं ई-कॉमर्स के कारण स्थानीय लोग एवं व्यापारी अपना रोजी रोजगार न छोड़ सके इसके हित के लिए कोई नियमावली लानी होगी। उन्होंने कहा यह सच है की डिलीवरी बॉय एवं अन्य स्टोर के माध्यम से कुछ लोगों को रोजगार मिल रहा है परंतु ऐसी संख्या बहुत ही काम है। सरकार को इस क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा है कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की एक मजबूत कड़ी है स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा मिलना चाहिए साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता है ग्राहक और स्थानीय व्यापारी के बीच में मजबूत विश्वास और पारदर्शिता भी जरूरी है। भारतीय व्यापार मंडल की बैठक में श्रीमती सुशीला खत्री प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अनिल कुमार, राजीव भार्गव प्रदेश सचिव, एसपी नौटियाल गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, सत्यम अग्रवाल, दीपक ज्वेल, विपुल शर्मा, शिरोमणि पैंट्री, करण चौधरी, राकेश कुमार गुप्ता, मोनू कुमार शामिल रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़को पर उतरे एसएसपी दून

pahaadconnection

राखी पर बहनों से किया वादा दून पुलिस ने निभाया

pahaadconnection

Leave a Comment