Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेल

38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिये किया जाएगा पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन

Advertisement

देहरादून, 08 नवंबर। खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज उत्तराखण्ड राज्य युवा महोत्सव के विषय में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु पारंपरिक खेलों पिट्ठू, मुर्गा झपट व मलखम का प्रदर्शन किया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि युवाओं को इनोवेटिव प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड में आगामी 10 से 14 नवंबर तक परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा महोत्सव में विविध प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रदेश की संस्कृति तथा आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवा खेल के साथ-साथ अन्य इन्नोवेटिव प्रतिस्पर्धाओं के लिए भी प्रोत्साहित होंगे। इस अवसर पर निदेशक खेल प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मध्य कमान अलंकरण समारोह आयोजित

pahaadconnection

आज चार स्कूलों का करेंगे निरीक्षण, इस विद्यालय को खास सजाया गया

pahaadconnection

पार्षद ने पुलिस कर्मियों को भेंट की रेनकोट

pahaadconnection

Leave a Comment