Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नगर निगम एक्ट में पार्षद के माध्यम से नियुक्ति का प्रावधान नहीं : मकवाना

Advertisement

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के नेतृत्व में नवनिर्वाचित नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल का उनके कार्यालय में मोर्चा द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने मेयर से मांग की कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती नगर निगम सीधे अपने स्तर से करें तथा उनका वेतन खाता खोलकर दिलाया जाए। पार्षदों के माध्यम से कर्मचारी नियुक्त नहीं किया जाए, क्योंकि यह एक्ट का भी उल्लंघन है। नगर निगम एक्ट में पार्षद के माध्यम से नियुक्ति का प्रावधान नहीं है, क्योंकि पूर्व में भी पार्षद समिति में भ्रष्टाचार व अनियमितता होती रही। कर्मचारियों के हित में मेयर ने यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मेयर के साथ शिष्टाचार मुलाकात करने वालों मे मुख्य रूप से भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा राजेंद्र केसला, राजेश राजोरिया राष्ट्रीय महामंत्री, राकेश वाल्मीकि कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद घाघट प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, मदन वाल्मीकि प्रदेश प्रमुख महामंत्री, राजीव राजौरी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनिका छेत्री, दौलत मकवाना प्रदेश उपाध्यक्ष, संयम कुमार प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, अनिल खजवाल प्रदेश महामंत्री, किशन पाल, विनोद कुमार, राजेश चौधरी, मयंक मिश्रा, हर्ष, निखिल पार्चा तथा अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देहरादून में ड्रोन से भी करेगी पुलिस पेट्रोलिंग

pahaadconnection

उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में विद्युत परियोजनाएं है अहम धूरीः डीएम

pahaadconnection

अरबपतियों की लिस्ट में अडानी की एंट्री, जानिए एक दिन में कमाए कितने रुपये

pahaadconnection

Leave a Comment