Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेल

पुलिस प्रशासन ने किया साईकिल रैली का आयोजन

Advertisement

पिथौरागढ़। 25 वीं उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद पुलिस, प्रशासन ने  साईकिल रैली आयोजित की।

साईकिल रैली के माध्यम से नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

Advertisement

उत्तराखंड राज्य की 25वीं स्थापना दिवस (राज्य जयन्ती) के अवसर पर आज जनपद पुलिस और प्रशासन द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के “नशा मुक्त देवभूमि” मिशन को साकार करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना था।

इस रैली में पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित विभिन्न अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली की शुरुआत जिलाधिकारी कार्यालय से की गई और इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में अपर जिलाधिकारी श्री शिव कुमार बरनाल, पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली, सहायक सेनानायक एसएसबी राकेश कुमार रमन सहित पुलिस, जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्कूल के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन के समापन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिलाधिकारी श्री विनोद गिरी गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नये स्वरूप में नज़र आयेंगे आंगनबाडी केन्द्र, भौतिक संसाधन जुटाने को जनपदों को जारी की 623 लाख की धनराशि

pahaadconnection

मजबूत बाढ़ आपदा प्रबंधन प्रणाली का गंभीर विषय उठाया

pahaadconnection

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर चर्चा के लिए बेंगलुरु से बेहतर कोई स्‍थल नहीं : प्रधानमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment