Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हरेला पर्व के अवसर पर संस्था के सदस्यो को किया सम्मानित

Advertisement

देहरादून, 27 जुलाई। प्रकृति एक उपहार है हरेला पर्व के अंतिम चरन मे आज लक्ष्य मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट एवं आगास संस्था के उन सभी सदस्यो को समानित किया गया जो प्रकृति की सेवा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने संस्था के सदस्यो को समानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने कहा की हरेला पर्व के अवसर पर जो पेड़ लगाये गये हैं, अब उनकी रक्षा करनी हैं।

प्रकृति की सेवा को उपहार मानकर उसे संजोने और इसकी सेवा करने को अपना लक्ष्य मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट एवं आगास संस्था के सदस्यों ने बनाया है। इसी कड़ी में हरेला पर्व के उपलक्ष को तीन चरणो मे आयोजित किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बीच बम और पौधारोपण का आयोजन किया। इस अवसर पर मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती रमन प्रीत कौर ने कहा की ये कारवां यहीं नही रुकेगा और समय- समय पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा। अभियान मे आगास संस्था के जागदंबा प्रसाद मेठानी का सबसे अधिक योगदान रहा। यही नही पौधों को लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। ट्रस्ट की संस्थापिका का कहना है की पौधे तो सब लगाते हैं, लेकिन उनकी देख रेख करना भी उतना ही जरूरी है जितना उनको अस्तित्व में लाना। इसीलिए ये ट्रस्ट समय-समय पर पौधों की देखभाल प्रेम और पूरी सेवा भाव से करते हैं। प्रकृति के प्रति अपने प्रेम और निस्वार्थ भाव के लिए हम इस ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हैं और उम्मीद करते हैं समाज भी आगे आकर प्रकृति के प्रति अपनी भावना को समझे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वुमन प्रीमियर लीग का प्रारंभ, बॉलीवुड के यह सितारे करेंगे परफॉर्मन्स

pahaadconnection

भारत के विकसित राष्ट्र एवं विश्वगुरू बनने का रास्ता समुद्र से होकर गुजरेगा : राज्यपाल देहरादून.

pahaadconnection

सैनिक कल्याण मंत्री से की चंदोला ने मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment