Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चप्पे-चप्पे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान

Advertisement

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है।

आज अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आवागमन कर रहे केएमओयू/रोडवेज बसों, टैक्सियों व प्राईवेट वाहनों को चेक किया गया तथा सम्बन्धित चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने व बसों/टैक्सियों में निर्धारित सवारी से अधिक सवारी न बैठाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनने, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा  ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने, शीशों में काली फिल्म लगाने, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग/यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिलाओं का अपमान भाजपा के डीएनए में शामिल : लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल

pahaadconnection

जिंदगी चुनो तम्बाकू नहीं : बागेश्वर पुलिस

pahaadconnection

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण पर सरकार द्वारा की जा रही देरी दुर्भाग्यपूर्ण : भुवन कापड़ी

pahaadconnection

Leave a Comment