Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना

Advertisement

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ उपचुनाव 20 नवंबर को होने हैं। लगभग 92 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सीएम धामी लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। आज वह त्रियुगीनारायण पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह तीर्थ पुरोहितों के बीच गए और उनसे मुलाकात की। सीएम धामी केदारनाथ विस में सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण और अन्य स्थानों पर प्रचार को पहुंचे हैं।
केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवम्बर को मतगणना होगी। लगभग 92 हजार मतदाता वाले केदारनाथ विस में दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उप चुनाव होगा।
केदारनाथ फतह करने के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है। सीएम धामी स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। क्षेत्र भ्रमण कर वह लोगों से संपर्क कर रहे हैं। शनिवार सुबह वह त्रियुगीनारायण पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों मुलाकात की।भाजपा ने मंडल से लेकर बूथ स्तर पर एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को दूरस्थ गांवों में जनसंपर्क के लिए कहा है, जिनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है।
भाजपा इस उप चुनाव में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखना चाहती। सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता केदारनाथ विस के गांव-गांव जाकर एक-एक मतदाता से संपर्क कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री ने तलब किया विभाग में रिक्त पदों का ब्यौरा

pahaadconnection

राज्यपाल ने की लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की कार्यप्रणाली की सराहना करते प्रदान किया “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स” लंदन का एक्सीलेंस अवार्ड

pahaadconnection

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में रणबीर कपूर की पूर्व प्रेमिका उनकी मां के रूप में दिखाई देंगी

pahaadconnection

Leave a Comment