Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव

Advertisement

देहरादून। नगर निकाय चुनावों के लिए कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। जिस वजह से देरी हो रही है। ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को राजभवन से इस सप्ताह मंजूरी मिलने के आसार है। प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव दिसंबर माह में हो सकते हैं। इस हिसाब से शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस सप्ताह ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी भी मिल सकती है। दरअसल, नगर निकाय चुनावों के लिए कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। इनमें पहली है अध्यादेश पर फैसला। शासन ने ओबीसी आरक्षण लागू करने संबंधी अध्यादेश राजभवन को भेजा है, जिस पर इस सप्ताह राजभवन मंजूरी दे सकता है। अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय होगा। मुख्यमंत्री को इस पर अनुमोदन देना है। नियमावली आने के बाद आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया जिलाधिकारियों के स्तर से होगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर के आसपास अधिसूचना जारी हो सकती है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराने की योजना पर काम चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने किया चोपड़ा डूंगरी मोटर मार्ग का किया लोकापर्ण

pahaadconnection

अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी सफलता

pahaadconnection

रिलायन्स ज्वैलरी शो रूम लूट प्रकरण : पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

pahaadconnection

Leave a Comment