Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन

Advertisement

देहरादून 29 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य योजना कार्यालयों को सीएसआर मद से 60 कंप्यूटर का वितरण भी किया। केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं खाद्य सामग्री के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और उनकी सामाजिक स्थिति भी सशक्त हो रही है। इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री प्रशांत आर्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नर्सों का ड्यूटी टाईम होगा अब बस 8 घंटे,तैयार हो रही है नयी गाइडलाइन…

pahaadconnection

चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा लाईनों के भूमिगतिकरण का कार्य

pahaadconnection

पहली बार घर-घर किया गया विशेष सर्वे

pahaadconnection

Leave a Comment