Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 12 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों कुश मिश्रा और निशा यादव ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा तथा अनुशासन के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सेवा करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का समर्पण और परिश्रम समाज के विकास और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की विकास योजनाओं का लोकार्पण

pahaadconnection

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

pahaadconnection

दिवाकर भट्ट का संघर्षशील व्यक्तित्व जनराजनीति की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment