Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मदरसों के वेरिफिकेशन के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस तैयारी में

Advertisement

देहरादून। मदरसों के वेरिफिकेशन किए जाने के मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। जिला स्तर पर समिति बनाई गई है।प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों की जांच के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब पुलिस प्रदेश में मदरसों का वेरिफिकेशन करेगी। साथ ही मदरसों में अवैध फंडिंग को लेकर भी जांच की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति भी बनाई गई है।आईजी व पुलिस प्रवक्ता उत्तराखंड डॉ. नीलेश आंनद भरणे ने बताया कि प्रदेशभर में मदरसों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही मदरसों में अवैध फंडिंग की भी जांच कराई जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चे तो नहीं पढ़ रहे हैं।इसके लिए जिले में डीएम की अध्यक्षता में समिति भी बनाई गई है। इसमें सभी विभाग मिलकर मदरसों की जांच करेंगे। समिति में पुलिस से लेकर सभी विभागों को शामिल किया गया हैं। समिति सभी मदरसों की जांच कर एक महीने में इसकी रिपोर्ट सौंपेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अपर मुख्य सचिव ने की मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा

pahaadconnection

एम्स ऋषिकेश में कंधे के लिगामेंट की लाईव सर्जरी का प्रदर्शन

pahaadconnection

सतगुरु लाल दास महाराज ने किया भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment