Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने कुमार विश्वास के साथ मंदिर में की पूजा

Advertisement

हरिद्वार। कुमार विश्वास ने कहा कि धर्मनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां कण-कण में भगवान के अंश समाहित हैं। ध्यान योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ही ईश्वर का बोध कराती है।श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को सिंगर व रैपर हनी सिंह और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास ने पूजा-अर्चना की। सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर और कवि डॉ. कुमार विश्वास के पहुंचने की सूचना पर कई लोग जा पहुंचे।हनी सिंह ने कहा कि हाल ही में उनकी एक डाक्यूमेंट्री आने वाली है। इसमें उनके जीवन पर आधारित तमाम तथ्य हैं। वहीं, कुमार विश्वास ने कहा कि धर्मनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां कण-कण में भगवान के अंश समाहित हैं। ध्यान योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ही ईश्वर का बोध कराती है।पूजन अनुष्ठान में कुमार विश्वास ने भगवान शिव की स्तुति अपने स्वर में की। उन्होंने महादेव के परिसर को पूरे भक्तिमय माहौल में करने का भरपूर प्रयास किया। वहीं, हनी सिंह ने भी प्रशंसकों के प्रति अपनी अभिव्यक्ति दी। उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर के प्रति अपनी आस्था को भी व्यक्त किया। कहा कि वह पहले यहां पर कई बार रात्रिकाल में पूजा अर्चना कर चुके हैं। दोनों कलाकारों ने धर्म और आस्था में प्रचार प्रसार या बयान को वर्जित बताया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सरकार ने पिंडारी ग्लेशियर को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया, पिंडारी ग्लेशियर की सुविधाओं को लेकर तैयारी हुई तेज।

pahaadconnection

प्रदेश कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

सीएम ने किया ‘माँ वाराही धाम की वेबसाईट’ को लांच

pahaadconnection

Leave a Comment