Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएस के निर्देश पर फरियादियों के लिये हुई लिफ्ट की व्यवस्था

Advertisement

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से अपनी समस्याओं की गुहार लेकर प्रतिदिन मिलने वाले फरियादियों विशेषकर दिव्यांगजनों की सुविधा के दृष्टिगत सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय तक पहुंचने के लिए सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी के निर्देश पर भूतल से लिफ्ट की व्यवस्था कर दी गई है। ज्ञात्व्य है कि अब तक मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी दिव्यांगजन फरियादियों की समस्याओं को जानने के लिए सचिवालय परिसर में स्वयं उनके पास पहुंचती थी। अब मुख्य सचिव कार्यालय तक लिफ्ट की व्यवस्था होने से प्रतिदिन राज्य के दूर दराज क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य सचिव से मिलने वाले दिव्यांग फरीयादियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। दिव्यांगजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे मुख्य सचिव से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावित भवनों की संख्या बढ़कर 863 हुई

pahaadconnection

हल्द्वानी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट

pahaadconnection

आयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत का दून मे किया स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment