Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

13 जनवरी से शुरू होगा उत्तरायणी मेला, वृत्त चित्रों पर की जा रही रंगाई पुताई

Advertisement

बागेश्वर, 02 जनवरी। आगामी 13 जनवरी से लगने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मेला अधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने उत्तरायणी मेले की समुचित तैयारी समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्टार नाइट के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही विद्यालयों के बच्चे भी मेले में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। नगर क्षेत्र के साथ ही मेला स्थल में विशेष सफाई अभियान के साथ ही रंगाई पुताई का कार्य को अंतिम रुप देने पर जोर दिया गया। पारम्परिक संस्कृति एवं यहां की वेशभूषा को युवा पीढ़ी भी जान सके इस दिशा में भी तेजी के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी एसडीएम मोनिका ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर वाल पेंटिंग के माध्यम से वाद्य यंत्रो,संस्कृति आदि के साथ ही पहाड़ में काम करती महिलाओं आदि के विभिन्न मुद्राओं के साथ वाल पेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। सरयू व गोमती पुलों में रंगाई पुताई की जा रही है। नगर में पूर्व में लगे वृत्त चित्रों पर भी रंगाई पुताई की जा रही है। इसके अलावा पालिका स्तर पर सरयू व गोमती नदी में अस्थायी पुलों का निर्माण कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

“ओवर द टॉप: ओटीटी का मायाजाल” पुस्तक का अनावरण

pahaadconnection

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मे शामिल होंगे यूपी के सीएम योगी,

pahaadconnection

दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सचिवालय कूच, गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment