Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पर्यटकों की सुविधा के लिये स्थापित किया गया पुलिस सहायता बूथ

Advertisement

देहरादून। शीतकालीन यात्रा में बाहर से आने वाले पर्यटकों का दून पुलिस स्वागत करती नज़र आयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर शीतकालीन यात्रा पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिये पुलिस सहायता बूथ स्थापित किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश नटराज चौक पर स्थापित किये गए पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कहा की देहरादून पुलिस आपकी सुगम और सुरक्षित शीतकालीन यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, यात्रा में बाहर से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड की संस्कृति एवं प्रकृति का आनंद लेते हुए सकुशल यात्रा पूर्ण करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा शीतकालीन यात्रा के सफल संचालन के लिये यात्रा में आने वाले पर्यटकों की हर संभव सहायता किए जाने के सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा, सहायता के लिए शीतकालीन पर्यटक सहायता बूथ स्थापित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नटराज चौक पर शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिये स्थापित किये गए पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन को दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, कोतवाली ऋषिकेश के पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने दिलायी पद एवं गोपनीयता की शपथ

pahaadconnection

सीओडी प्रक्रिया की सफल शुरुआत करने की घोषणा

pahaadconnection

राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का कृषि मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment