Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

23 जनवरी को मतदान: जिलों में पहुंचे बैलेट पेपर, निर्वाचन आयुक्त ने जानीं तैयारियां

Advertisement

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी डीएम, एसएसपी को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी डीएम, एसएसपी को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए निर्देश
देहरादून।राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया, सभी जिलों में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं।राज्य में 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनाव के लिए सभी जिलों में बैलेट पेपर पहुंच चुके हैं। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शुक्रवार को सभी जिलों के डीएम, एसएसपी के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान संपन्न होने तक आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया, सभी जिलों में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं।उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बात कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी डीएम, एसएसपी को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बैलेट पेपर बूथ तक पहुंचाने के लिए लिए पैकेटिंग एवं बंडलिंग सहित अन्य जरूरी गतिविधियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। कहा, पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट्स, बैलेट बॉक्स आदि की समुचित व्यवस्था भी समय से पूर्ण कर ली जाएं।उन्होंने मतदान एवं मतगणना सहित सभी गतिविधियों के लिए मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय से पूर्ण कराने की बात कही। आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, उनका रूट चार्ट, सुरक्षा दलों एवं यातायात के लिए वाहनों की उचित व्यवस्था आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए।
आयुक्त ने कहा, मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों को वापस आने में काफी देरी हो जाती है, जिससे उनके वापस घर लौटने के लिए यातायात सुविधा नहीं हो पाती। पोलिंग पार्टियों से बैलेट बॉक्स वापस जमा कराने के बाद उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए भुगतान आधारित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। इस मौके पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल, संयुक्त सचिव कमलेश मेहता एवं उपसचिव वीरेंद्र रावत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अभिजीत मुहूर्त में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे रामलला

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया डायमंड्स शोरूम का उद्घाटन

pahaadconnection

लम्बे समय से गैरहाज़िर शिक्षकों पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment