Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

साइकिल से प्रयागराज रवाना हुआ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का दल

Advertisement

उत्तरकाशी। साइकिल से प्रयागराज रवाना हुआ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का अभियान 31 जनवरी तक चलेगा, इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा।उत्तरकाशी में उजेली से अतुल्य गंगा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश लेकर रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का 10 सदस्यीय दल आज साइकिल से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। दल को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।एवरेस्ट विजेता विष्णु सेमवाल ने बताया कि यह दल 11 दिन में साइकिल से देवप्रयाग, ऋषिकेश, नरोरा, कानपुर होते हुए 1150 किमी की दूरी तय करगा।यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा, इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा। इस दल में लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लुहमी, राजीव रावत, गोपाल शर्मा, कौशक शर्मा, आनंद शर्मा, राजेंद्र धामी, आनंद स्वरूप, मनोज केशवर शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जोगीवाला क्षेत्र में सड़क मार्ग का प्रयोग करते समय संयम बनाये

pahaadconnection

उत्तराखंड को विशेष केंद्रीय सहायता के लिए भट्ट ने जताया केंद्र का आभार

pahaadconnection

गर्मियों में अपनी त्वचा का इस तरह से रखें ध्यान, चेहरे पर आएगी चमक

pahaadconnection

Leave a Comment