Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महाराज ने एएसआई से कहा : पौराणिक मंदिरों का संरक्षण जरूरी

Advertisement

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को नई स्थित उत्तराखंड निवास में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा है। बैठक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत, निदेशक संरक्षण सुंदर पॉल, प्रदेश के संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत, यूटीडीबी के वित्त निदेशक जगत सिंह चैहान, पुरातत्व विभाग देहरादून के अधीक्षक मनोज सक्सेना, सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता आर के मीना, संरक्षण सहायक नीरज मैठाणी, ध्रुव आदि अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हमारे जनपद में केन्द्रीय निवेश अहम प्राथमिकता

pahaadconnection

ब्राजीली सेना के कमांडर रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आये

pahaadconnection

6 दिसंबर को मनाई जाएगी विवाह पंचमी

pahaadconnection

Leave a Comment