Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्री खाटू श्याम लीला का होगा भव्य आयोजन

Advertisement

हरिद्वार। हरिद्वार वैश्य समाज की और से 8 फरवरी को प्रेम नगर आश्रम में भव्य श्री खाटूश्याम लीला का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए महामंत्री सुयश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार टीवी सीरियल महाभारत के कलाकारों एवं फ़िल्म जगत के महान संगीतज्ञों द्वारा बर्बरीक से खाटूश्याम बनने तक के सम्पूर्ण रोमांचकारी जीवन का सजीव नाट्य मंचन किया जायेगा।
आयोजन को लेकर प्रदेशभर के खाटू प्रेमियों में भारी उत्साह है। उन्होने बताया कि वैश्य समाज व खाटूश्याम परिवार से जुड़ी करीब 36 संस्थाएं मिल कर श्री खाटूश्याम लीला का आयोजन कर रही है। खाटू श्याम लीला के मंचन में सहभागी होने के लिए निशुल्क पास की व्यवस्था रखी गई है। जिन व्यक्तियों के पास प्रवेशपत्र होगा उन्हें ही प्रवेश मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी संस्था से प्राप्त किए जा सकते है। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष् पराग गुप्ता, महामंत्री अरविंद अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री प्रदीप बृजवासी, उपाध्यक्ष अनुज गोयल, कोषाध्यक्ष नवीन गोयल, प्रशांत मेहता, श्री श्याम मंडल परिवार ट्रस्ट के विजय गोयल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून में हुए पिथौरागढ़ के जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया सम्मानित

pahaadconnection

महापौर थपलियाल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कमियाँ मिलने पर जताई नाराज़गी

pahaadconnection

वर्तमान मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्री कांग्रेस से आयात किए हुए : गरिमा मेहरा दसौनी

pahaadconnection

Leave a Comment