Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बैठक में भाग लेने जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने लिया हिरासत में

Advertisement

देहरादून। हरिद्वार जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने डोईवाला के पास रोक लिया। उमेश कुमार को पुलिस ने टोल टैक्स लच्छीवाला पर रोककर कोतवाली लेकर आ गई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। विधायक उमेश कुमार की पत्नी ने बताया कि वह शांतिपूर्वक बैठक में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। लक्सर में सर्व समाज की बैठक की घोषणा विधायक उमेश कुमार ने की थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। बावजूद इसके लक्सर में बड़ी संख्या में उमेश समर्थक पहुंचने लगे। पूर्व विधायक चैंपियन की पंचायत स्थगित करने के बाद भी लंधोरा में जिस तरह भीड़ पहुंच गई थी, इसी तरह लक्सर में भी उमेश समर्थक न पहुंच जाएं, इसे ध्यान में रखते हुए फ़िलहाल लक्सर में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया। जगह जगह बैरिकेड लगाकर रास्ते रोक दिए गए हैं। भारी जाम की स्थिति बनी है। रोक के बावजूद उमेश समर्थक लक्सर पहुंचने लगे। यहां कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फ़िलहाल तनाव और पुलिस के साथ तनातनी का माहौल बना हुआ है।
बता दें, बीते रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी थी। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए। वह भी बंदूक लेकर भागे और हंगामा कर दिया। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। वहीं, देर शाम देहरादून में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। हरिद्वार पुलिस की ओर से पूर्व विधायक चैंपियन और वर्तमान विधायक खानपुर उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वाहन चोरी की 03 घटनाओं का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

मन का संताप हरती हैं माता गायत्री : डॉ प्रणव

pahaadconnection

स्वर्णिम भारत का यह सर्वस्पर्शी बजट : कैबिनेट मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment