Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जब एक अभिभावक की भूमिका में दिखे एसएसपी दून

Advertisement

देहरादून, 07 फरवरी। जब एक अभिभावक की भूमिका में दिखे एसएसपी देहरादून। पुलिस लाइन में आयोजित परेड के बाद एसएसपी दून ने लंबे समय से बीमार चल रहे पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने बीमार पुलिस कर्मियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।
एसएसपी ने पुलिस परिवार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं कर्मचारियों की फिटनेस के लिये पुलिस लाइन देहरादून में परेड आयोजित की गई। एसएसपी देहरादून द्वारा परेड का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियो को कर्मचारियों के हितार्थ आवश्यक निर्देश दिये। परेड में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों के अतिरिक्त विभिन्न थानों, कार्यालयों, शाखाओं, पुलिस लाइन में नियुक्त 450 पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
आज शुक्रवार की परेड का पुलिस लाइन देहरादून में आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त थानों, कार्यालयों, आरटीसी, पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड का निरीक्षण कर फिजिकल फिटनेस के लिये नियमित रूप से पुलिस कर्मियों की परेड कराने के निर्देश दिये गये। परेड के उपरांत एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाईन में नियुक्त उन सभी पुलिस कर्मियों, जो लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे है, से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करते हुए उन्हें हर सम्भव सहायता का आस्वासन देते हुये इस सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। परेड में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/ थाना प्रभारियों के अतिरिक्त विभिन्न थानों/कार्यालयों/ शाखाओं/ पुलिस लाइन में नियुक्त 450 पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देवोत्थान एकादशी के पर्व पर भव्य पूजा अर्चना की गई

pahaadconnection

असमानताओं को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : उपराष्ट्रपति

pahaadconnection

स्वर्णिम भारत का यह सर्वस्पर्शी बजट : कैबिनेट मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment