Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

फरार चल रहे दंपति पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित

Advertisement

देहरादून। बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या में फरार चल रहे दंपति पर एसएसपी देहरादून ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया हैं। पुलिस के अनुसार हत्या के अभियोग में पूर्व में दून पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेलनगर क्षेत्र से गुमशुदा, अपहर्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के अभियोग में पुलिस द्वारा हत्या की साजिश में शामिल 02 अभियुक्तों अजय कुमार पुत्र रामपाल तथा धनराज चावला पुत्र संजय चावला को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती सुनहरा रोड रूडकी जनपद हरिद्वार तथा उसकी पत्नी गीता पत्नी हिमांशु निवासी नई बस्ती सुनहरा रोड रूडकी जनपद हरिद्वार, मायका मौहल्ला कायस्थ वाडा देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी किशन नगर एक्सटेंशन सिरमोर मार्ग देहरादून घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर राज्यों में दबिशें दी जा रही हैं। दोनो अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दिव्य कीर्तन दरबार में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित हुए सीएम

pahaadconnection

7 छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 में हासिल किए 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

pahaadconnection

Leave a Comment