Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दो लाख की अफीम सहित दो गिरफ्तार

Advertisement

नैनीताल। नशा तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से दो लाख रूपये की अफीम बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसओजी टीम द्वारा क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को रामलीला ग्राउंड के पास बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। टीम द्वारा जब उन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 445 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधमसिंह नगर व बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हजीरा गांव बरहनी थाना बाजपुर बताया। बताया कि वह लोग बरामद अफीम अनुराग कश्यप नाम के व्यक्ति जो कि ढकिया उधमसिंह नगर का रहने वाला है से लेकर आए हैं, तथा अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे इससे पहले गिरफ्तार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अवध के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

pahaadconnection

उत्तराखंड के युवा का हक मारने वाले किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा : सीएम

pahaadconnection

16 जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

Leave a Comment