Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में हर्षाेल्लास से मनाई गई होली

Advertisement

देहरादून। राजभवन में शुक्रवार को होली के पावन अवसर पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस पावन पर्व की खुशियों में सराबोर हो गए। राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण

pahaadconnection

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

pahaadconnection

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त सोने की अंगूठी

pahaadconnection

Leave a Comment