Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एसपी ने किया परेड का मान प्रणाम ग्रहण

Advertisement

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग की रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में हुआ शुक्रवार की पुलिस परेड का आयोजन किया गया। परेड के उपरान्त हाल ही में मुख्य आरक्षी से अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए कार्मिकों की “पिपिंग सेरेमनी” के दौरान उनके कन्धों पर सजाए सितारे। आज रतूड़ा स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। निर्धारित समयावधि में एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात हल्की दौड़ के साथ परेड की शुरुआत की गयी। स्वयं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्मिकों के साथ दौड़ लगायी। तत्पश्चात सामूहिक मार्च पास्ट के उपरान्त परेड को अलग-अलग टुकड़ियों (टोलियों) में विभाजित कर कवायद (ड्रिल) करायी गयी। इस दौरान मार्च यानि चलने के विभिन्न तरीकों, तेज चाल, धीरे चाल, अभिवादन के तरीके इत्यादि का अभ्यास कराया गया। खाली हाथ एवं शस्त्र सहित ड्रिल अभ्यास कराया गया। उपस्थित कार्मिकों को नियमित उपयोग में प्रयोग में लाये जाने वाले शस्त्रों की हैंण्डलिंग, रख-रखाव की जानकारी व अभ्यास करवाया गया। परेड के पश्चात हाल ही में मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस से अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए कार्मिकों की “पिपिंग सेरेमनी” के दौरान उनके कन्धों पर दो सितारे सजाकर शुभकामनायें दी गई तथा निकट भविष्य में इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की सभी मदों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आज आयोजित हुई परेड के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक लाइन्स प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित 105 पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी ने बीएसएनएल की लचर संचार व्यवस्था पर जताई कड़ी नाराजगी

pahaadconnection

परेड ग्राउण्ड के चारों ओर का क्षेत्र वाहनों के लिए पूर्णरुप से रहेगा जीरो-जोन

pahaadconnection

फार्मा सेक्टर में होगा 3500 करोड़ का निवेश : डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment