Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून, 24 मार्च। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 28 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में नगर निगम टाउन हॉल देहरादून में ” वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन एवं नागरिक अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल महापौर नगर निगम देहरादून, विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीमती सविता कपूर, विधायक राजपुर खजान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को दोबारा भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका स्वागत बड़ी माला, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके किया गया। मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल महापौर नगर निगम देहरादून द्वारा अपने संबोधन में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह के लिए आभार प्रकट किया तथा उनके द्वारा सोपे गए ज्ञापन में उल्लेखित मांगे जो उनके स्तर की हैं उनका समाधान नगर निगम स्तर पर शीघ्र कराया जाएगा तथा सरकार स्तर की मांगों के लिए मोर्चा के डेलिगेशन को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मोर्चा 28 वर्षों से समाज को संगठित करके उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, मकवाना जी द्वारा प्रस्तुत मांगो को उचित ठहराते हुए होने कहा कि वह भी अपने स्तर से समस्याओं के समाधान में अपना सहयोग देंगे। श्रीमती सविता कपूर विधायक कैंट द्वारा प्रेम नगर में 63 लख रुपए की लागत से शीघ्र वाल्मिकी भवन बनाए जाने की घोषणा की। खजान दास विधायक राजपुर रोड ने मोर्चा के 28 में स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए वाल्मीकि समाज की समस्याओं के समाधान में अपना सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हर्ष रत्नाकर, प्रोफेसर सुमेर चंद्र रवि तथा पार्षद संतोष नागपाल, पार्षद विशाल कुमार, पार्षद योगेश घाघट, डालनवाला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा आदि के अलावा मोर्चा के पर्वतीय क्षेत्र एवं बाहर से आए प्रतिनिधियों तथा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सुरेंद्र किशोर, विजेंद्र श्रमिक महामंत्री हरिद्वार, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला, राजेश कुमार प्रधान नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन एवं धीरज भारती महामंत्री सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम देहरादून मोर्चा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्य मंत्री, राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री भारत भूषण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन वाल्मीकि, कार्यक्रम के संयोजक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रमुख महामंत्री राजेंद्र मचल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गढ़वाल प्रभारी जयपाल टॉक, श्रीनगर यशपाल राजहंस, प्रदेश महामंत्री बाजपुर उधम सिंह नगर, मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मयंक हंसराज मुरादाबाद तथा अन्य पदाधिकारी का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शहीद श्री भगत सिंह, श्री सुखदेव और श्री राज गुरु जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा, सुशासन और विकास के सफल 3 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तथा सरकार को शुभकामनाएं दी तथा अपने संबोधन में मकवाना ने वाल्मीकि समाज की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं से संबंधित ज्ञापन महापौर को सौंपते हुए उनके निराकरण की पूर्व जोर मांग सरकार और महापौर सौरभ थपलियाल से की गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ASI ने 10 IPS समेत 17 पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज कराने को मांगी छुट्टी, नहीं देने पर एसपी को भेजा कारण बताओ नोटिस

pahaadconnection

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए जारी की अग्नि सुरक्षा एडवाइजरी

pahaadconnection

एएआई हवाई अड्डों के टर्मिनल बिल्डिंग आर्किटेक्चर पर पुस्तक का विमोचन

pahaadconnection

Leave a Comment