Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भूस्खलन की घटना : तीसरे व्यक्ति का भी शव बरामद

Advertisement

बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के पौंसारी ग्राम के खाईजर तोक में गुरुवार रात बादल फटने से भारी भूस्खलन की घटना घटी। भूस्खलन की चपेट में दो मकान आने से दो परिवारों के छह लोग प्रभावित हुए। इनमें एक बालक को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि तीन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई।
शुक्रवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान बसंती देवी एवं बचुली देवी के शव मलबे से बरामद किए गए। आज शनिवार को जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने गहन प्रयासों के बाद तीसरे व्यक्ति रमेश जोशी का शव भी निकाला। सभी शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
रेस्क्यू और राहत कार्यों की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया तथा मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी कर रहे हैं। इस आपदा में मकानों, पशुधन और कृषि भूमि को भी भारी नुकसान पहुँचा है।
प्रभावित परिवारों को अहेतुक सहायता राशि व राशन किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। राहत एवं पुनर्वास कार्य हेतु बैसानी विद्यालय में अस्थायी राहत केंद्र स्थापित किया गया है, जहाँ प्रभावितों के रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है। विभागीय टीमें नुकसान का विस्तृत आंकलन कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

कमर्शियल एलपीजी सिलेण्डरों के अतिरिक्त आवंटन हेतु की जाएगी भारत सरकार से मांग

pahaadconnection

मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment